फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकार नजर आए। 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ ये सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल श्रृखलाओं में शामिल हो गए थे।
ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 177.44 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इस शो के पहले सीजन के एक अनकहे अध्याय की ओर इशारा करती है। फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, श्रेया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी हैं। ये सभी अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोबारा निभा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को नये कलाकारों के रूप में जोड़ा गया है। इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है।