Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा की वजह से यातायात धीमा, आकर्षक झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के जलभरकर वापस आने और जल लेने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़ियों की आवाजाही की वजह से यातायात भी धीमा चल रहा है। सैकड़ों कांवड़िये पूरे श्रद्धा भाव के साथ गंगा जल लेकर हरिद्वार से आने जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इस रास्ते में भगवान शिव की अलग अलग सुंदर झांकियां भी दिखाई दे रही हैं तो कुछ कांवड़िए अपनी मन्नत के पूरा होने के बाद दंडवत यात्रा करते भी दिखे।

इस कांवड़ यात्रा में कई ग्रुप अलग अलग मनमोहक झांकियां भी लेकर चल रहे है जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं। जिसमें ये सोमनाथ मंदिर की झांकी है। हालांकि इस कांवड़ यात्रा की वजह से यातायात को लेकर काफी दिक्कतें भी हो रही हैं। लेकिन प्रशासन व्यवस्थाओं को सुगम बनाने में जुटा है। सावन महीने का समापन नौ अगस्त को होगा।