Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

UP: उफान पर गंगा-यमुना नदी, वाराणसी और प्रयागराज में कई घाट और घर डूबे

UP: उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर प्रयागराज और वाराणसी में गंगा और यमुना नदी के आस-पास के इलाके बाढ़ की चपेट में है। दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

उत्तर भारत के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में घाटों के पास रहने वाले लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि बढ़ते जलस्तर के कारण कामकाज ठप पड़ा है।

कुछ लोगों को बाढ़ के पानी से बीमारी फैलने का डर है। उन्होंने अधिकारियों से दोनों नदियों के किनारे रहने वाले निवासियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की अपील की है।

वाराणसी में भी ऐसे ही हालात हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूब चुके हैं। हालांकि, गुरुवार को शहर घूमने आए कुछ सैलानियों ने नदी को उफान पर बहते हुए देखकर खुशी जाहिर की। इस बीच, दोनों शहरों में जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर बनाए हैं। लोगों से गंगा और यमुना नदी से दूर रहने की अपील की जा रही है।