Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

सीएम सोरेन ने केंद्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, राज्य को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका असर गैर-बीजेपी शासित राज्यों पर पड़ेगा।

आगे उन्होंने कहा, "अपना-अपना हक, अधिकार लेकर हम लोग रहेंगे, क्योंकि वो सारी चीजें आपके लिए हैं और आज केंद्र सरकार को देखिए अभी बजट इनका बना झारखंड को ठेंगा दिखा दिया। अगर हम लोगों ने ठेंगा दिखा दिया पूरा देश अंधकार में चला जाएगा। हम लोग इस संघीय ढांचे में कुत्ते-बिल्ली की तरह नहीं लड़ना चाहते हैं। आप लड़िए, आप राजनीति को लोकतांत्रिक ढंग से लड़िए। अगर उस तरीके से भी लड़ना होगा तो उसमें भी झारखंड पीछे नहीं है। हमारे पास इतनी ताकत है और वो ताकत उनको भी मालूम है और आज केंद्र सरकार ने जो लगभग 52-53 लाख करोड़ रुपये का बजट बन रहा है। इन लोगों ने विदेश में अमेरिका के साथ ऐसा करार कर लिया है कि अपना बजट का 85 प्रतिशत खर्चा अमेरिका को देकर आएगा।"