Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

मेरठ पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बोले- इस बार पाकिस्तान के ज़हर का अंत करेगा भारत

UP News: मेरठ पहुंचे यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कालिया नाग है. इस कालिया नाग का इस बार मान मर्दन होगा. कालिया नाग के ज़हर का इस बार ख़ात्मा होगा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कृष्ण ने कैसे कालिया नाग के आतंक का खात्मा किया था ये सभी जानते हैं. वैसे ही पीएम मोदी इस बार आतंक का फन कुचल देंगे. कहा भगवान कृष्ण ने कालिया नाग का मान मर्दन किया था, वैसे ही आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान का मान मर्दन होगा. आतंकवादी रुपी कालिया नाग का इस बार मोदी जी खात्मा करेंगे. पाकिस्तान रुपी आतंक के ज़हर का ख़ात्मा होगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया गया एअर कनेक्टिविटी बंद कर दी गई, ये बौद्धिक युद्ध भी है.

जिसके बाद दिनेश शर्मा ने कहानी सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना को जहरीला बनाने वाले कालिया नाग का मर्दन कर मथुरा वासियों का उद्धार किया था. पौराणिक कथा के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में एक कुंड बनाकर रहता था. कालिया नाग के विष से यमुना नदी का जल खौलता रहता था, जिससे वहां के जीव-जंतु परेशान होते थे. कोई भी पक्षी या जानवर उसके पास नहीं जा सकता था और नदी के किनारे केवल एक अकेला कदंब का पेड़ उगता था. एक दिन भगवान श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ यमुना तट पर गेंद खेल रहे थे, तब उनकी गेंद नदी में गिर गई, गेंद को निकालने के लिए श्री कृष्ण नदी में कूद पड़े. जब कालिया नाग ने श्री कृष्ण को देखा तो वह उन्हें अपने जहर से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा. लेकिन श्री कृष्ण ने विषैले कालिया नाग को अपने वश में कर लिया और उसके फन पर नृत्य किया. यह कहानी हमें सिखाती है कि हमें हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए खड़ा होना चाहिए.

वहीं जातिगत जनगणना को लेकर भी दिनेश शर्मा ने कहा कि अधिकार सबको मिलना चाहिए. कांग्रेस शासनकाल में सर्वे के आधार पर जातियों को लड़ाया जाता रहा है. जनगणना के बाद मालूम होगा कि कौन सी जाति की कितनी संख्या है. जातिगत जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है. वन नेशन वन इलेक्शन की भी उन्होंने वक़ालत की.