Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

UP: हरदोई में कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने बताया कि घटना तड़के करीब तीन बजे आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट की है जब कार सवार सभी लोग कुसुमा थाना क्षेत्र के मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार बेकाबू होकर पलट गयी और खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (छह), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।