उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगने वाला है। अगले महीने बिजली के बिल में 4.27 फीसदी वृद्धि होगी। बिजली विभाग ने जून के बिल में इस वृद्धि को लागू करने का फैसला लिया है। उपभोक्ताओं से जून माह के बिल में अतिरिक्त वसूली का निर्णय लिया गया है। बिजली विभाग की ओर से यह बढ़ोत्तरी ऊर्जा और ईंधन अधिभार के एवज में की गई है। बिजली विभाग के निर्णय से आम उपभोक्ताओं को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। भीषण गर्मी के कारण इन दिनों लोगों के घरों में बिजली की खपत बढ़ी हुई है। ऐसे में बिल पर अधिभार की वसूली से उनका भार बढ़ेगा। 4.27 फीसदी अतिरिक्त वसूली से बिल अधिक आएगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.