Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Ayodhya के डोगरा रेजिमेंट में 402 अग्निवीर शामिल हुए

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में थल सेना के रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद 400 से ज्यादा अग्निवीरों को अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंट में शामिल किया गया। वो ऐतिहासिक जमादार लाला परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड के बाद डोगरा रेजिमेंट में शामिल हुए। 402 अग्निवीरों ने 31 हफ्ते का कठोर प्रशिक्षण लिया, जिसमें टेक्टिकल और फिजिकल ट्रेनिंग, ड्रिल, हथियार चलाना, फील्ड/बैटल क्राफ्ट और सहनशक्ति शामिल हैं, ताकि उन्हें पेशेवर सैनिक बनाया जा सके। परेड की समीक्षा राष्ट्रीय राइफल्स के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अनुपम बागी और डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा ने की। डोगरा रेजिमेंट में शामिल होने वाले अग्निवीरों का ये पांचवां बैच है।