Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

लुधियाना में बच्चे की आइसक्रीम से मृत छिपकली निकलने से मचा हंगामा

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम-कुलफी खाना सभी को अच्छा लगता है। ज्यादातर बच्चे आइसक्रीम की जिद्द करते हैं। इन दिनों बाजार, गली-मोहल्ले में आइसक्रीम बेचने वाले खूब घूमते रहते हैं। पंजाब के लुधियाना में गली में आइसक्रीम बेचने आए रेहड़ी वाले की आइसक्रीम में मरी हुई छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। गली में रहड़ी वाले से आइसक्रीम खरीदने के बाद उसमें छिपकली निकल आई। लुधियाना में जिला स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों के बावजूद गली-मोहल्लों में घटिया दर्जे के खाद्य पदार्थों की बिक्री जारी है। नतीजतन गली में रेहड़ी से खरीदी आइसक्रीम से छिपकली निकल आई, जिससे विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके की है। ग्यासपुर के सुंदर नगर में 7 वर्षीय बच्चे ने रेहड़ी वाले से 20 रुपये में आइसक्रीम खरीदी थी। बच्चे ने 20 रुपये की दो चोको बार कुलफी खरीदी थी। जब बच्चे ने आइसक्रीम को कटोरी में रखकर खाना शुरू किया तो उसे आइसक्रीम में छिपकली नजर आई। उसने तुरंत अपनी दादी को छिपकली दिखाई, जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया।  इलाके के लोगों ने ऐहतिहात के तौर पर बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया और आइसक्रीम बेच रहे व्यक्ति को मौके पर ही धर लिया।

स्थानीय निवासी नरिंदर कुमार ने बताया कि मिल्क बेल नाम की रेहड़ी पर व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था, जिससे बच्चे ने आइसक्रीम खरीदी थी। वहीं बच्चे की दादी ने बताया कि उनके पौते ने जैसे ही घर जाकर आइसक्रीम खानी शुरू की तो बीच में से मरी हुई छिपकली निकली और इसका कुछ हिस्सा बच्चे के मुंह में भी चला गया। स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता को रेहड़ी सहित पुलिस के हवाले करके स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस टीम भी आइसक्रीम विक्रेता से पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं जिला सेहत अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि ये मामला बेहत गंभीर है और फूड सेफ्टी विंग की टीम आइसक्रीम के सैंपल लेगी।