Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पंजाब के होशियारपुर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के होशियारपुर जिले में रविवार की शाम गांव में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि तलवंडी अराईयां निवासी कश्मीरी लाल अपने बेटे अमरजीत सिंह के साथ अपनी पुत्रवधू से मिलने के लिए चकोवाल ब्राह्मणा गांव के सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। वहां उनकी पुत्रवधू ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

जब वे पीएचसी से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें जालंधर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये हमला मृतक और संदिग्धों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण हुआ। पुलिस की आगे की जांच जारी है।