Breaking News

भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे: सीएम हेमंता बिस्वा     |   AI से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, मानव कल्याण हो उद्देश्य: पीएम मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता करीब तीन घंटे चली     |   दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होगा भारत: PM मोदी ने 2047 का विजन बताया     |   T20 WC: ज‍िम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वाल‍िफाई, ऑस्ट्रेल‍िया बाहर     |  

IIT रुड़की के छात्र का शव छह दिन बाद गंगनहर से बरामद, पैर फिसलने से गंगनहर में था डूबा

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की मोहम्मदपुर झाल से आज आईआईटी रुड़की के छात्र आशीष शुक्ला का शव बरामद हो गया है। 7 दिन पहले आशीष शुक्ला पैर फिसलने के कारण गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था। एसडीआरएफ, पुलिस और जल पुलिस के द्वारा आशीष शुक्ला की तलाश में गंगनहर को रोक कर बड़ा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद आज आशीष शुक्ला का शव बरामद हो गया है। 

बता दे की 7  दिन पहले आईआईटी रुड़की में एमबीए की पढ़ाई कर रहा वाराणसी निवासी आशीष शुक्ला नाम का एक छात्र अपने साथियों के साथ गंगनहर किनारे घूमने आया था। गंगनहर किनारे बैठे हुए अचानक ही आशीष शुक्ला का पैर फिसल गया था। जिस कारण आशीष शुक्ला गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

आशीष शुक्ला के डूब कर लापता होने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और जल पुलिस के द्वारा आशीष शुक्ला की तलाश में बड़े पैमाने में गंगनहर में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद आज मोहम्मदपुर झाल से आशीष शुक्ला का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने आशीष शुक्ला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया की पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।