Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Haryana Budget Session: 20 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, दो मार्च को पेश हो सकता है बजट

हरियाणा का 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र से पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस की मौसी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में बीजेपी आएगी और आर्थिक प्रबंधन को ठीक करेगी। महिलाओं को एक हजार रुपये देने के आम आदमी पार्टी के वादे पर भी उन्होंने निशाना साधा।

बाहरी लोगों को हरियाणा में नौकरी देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चे दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं, तो बाहर के बच्चे हरियाणा में क्यों नहीं लग सकते। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल 35 से 36 बच्चों को नौकरी दी जा चुकी है। वहीं पलवल में बीमारी से हुई कई लोगों की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि वहां प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है।