Breaking News

भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे: सीएम हेमंता बिस्वा     |   AI से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, मानव कल्याण हो उद्देश्य: पीएम मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता करीब तीन घंटे चली     |   दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होगा भारत: PM मोदी ने 2047 का विजन बताया     |   T20 WC: ज‍िम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वाल‍िफाई, ऑस्ट्रेल‍िया बाहर     |  

रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हुए ओम बिरला, भारत यात्रा के लिए पीएम का निमंत्रण सौंपा

New Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बीएनपी नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रहमान को भारत की यात्रा करने का निमंत्रण सौंपा।

बिरला, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और दूसरे अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, बिरला ने रहमान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने रहमान को भारत की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण सौंपा।

बिरला ने कहा, ‘‘भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए बांग्लादेश की कोशिशों का समर्थन करने के लिए तत्पर है।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और दूसरे नेताओं से भी मुलाकात की।

इससे पहले, शपथग्रहण के लिए ढाका पहुंचने पर बिरला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में मौजूद होना मेरे लिए सम्मान की बात है। ये एक अह पल है, जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।"

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वे मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनावों में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल कीं।