मलयालम फिल्म एक्टर सिद्दीकी से शनिवार को उनके खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में एसआईटी ने फिर पूछताछ की।
ये दूसरी बार है जब एक एक्ट्रेस की शिकायत पर दर्ज मामले में एसआईटी ने उनसे पूछताछ की है। कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में अधिकारियों ने सिद्दीकी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
वो सुबह करीब 10:40 बजे पूछताछ के लिए पहुंचे और करीब 12:30 बजे वापस चले गए। इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को एसआईटी ने एक्टर से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। उनके खिलाफ बलात्कार का मामला तब दर्ज किया गया था जब एक युवा एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि सिद्दीकी ने फिल्म में भूमिका देने के बहाने तिरुवनंतपुरम के होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया।
केरल हाई कोर्ट की ओर से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने सिद्दीकी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी। एक्टर का दावा है कि शिकायतकर्ता 2019 से झूठे आरोपों के साथ उन्हें परेशान कर रही है।
बलात्कार मामले में एक्टर सिद्दीकी से एसआईटी ने फिर की पूछताछ
You may also like
'मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम, सिखाने का नहीं,' Pariksha Pe Charcha 2026 कार्यक्रम में बोले PM मोदी.
दिल्ली के विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया कंडक्टर.
संसद का बजट सत्र, आज भी हंगामे के आसार, आज सुबह 10 बजे खड़गे के दफ्तर में होगी मीटिंग.
UP Budget Session: आज से शुरू होगा यूपी विधानसभा का बजट सत्र, 11 फरवरी को पेश होगा बजट.