Breaking News

आंध्र प्रदेश में फूड पॉइजनिंग से 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती     |   दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   दिल्ली: विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग     |   यूपी में बजट सत्र आज से, 11फरवरी को पेश होगा बजट     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान की नव निर्वाचित पीएम तकायची को दी जीत की बधाई     |  

दिल्ली के विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया कंडक्टर

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रविवार देर रात एक बस में आग लगने से बस कंडक्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 साल के सुनील के रूप में की है। सुनील रात को बस के अंदर सो रहा था और उसने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी। बीती रात 12.35 बजे आग की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आशंका है कि आग अगरबत्ती की वजह से लगी होगी। पुलिस के मुताबिक, बस का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का था और यह एक प्राइवेट बस थी जिसे 28 दिन पहले ही सर्विस में लाया गया था।

आग लगने की घटना के बाद, एक स्थानीय निवासी ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को कॉल कर सूचना दी। फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में कामयाब रहे। बाद में सुनील का शव बस से बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है।