Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

'मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम, सिखाने का नहीं,' Pariksha Pe Charcha 2026 कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Pariksha Pe Charcha 2026 का आज यानी 9 फरवरी को सुबह 10 बजे दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 'परीक्षा पे चर्चा' के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें टिप्स दे रहे हैं। इस सेशन के दौरान, वह बोर्ड और कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी, प्रेशर मैनेज करने और चुनौतियों से निपटने के बारे में गाइडेंस दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इसका पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट किया गया था। पहले एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए थे। 

ParikshaPeCharcha 2026 का दूसरे एपिसोड एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के ExamWarriors शामिल हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल, दूरदर्शन (DD) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हो रहा है।  परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम होता है, ये सिखाने का कार्यक्रम नहीं है। मुझे सुनना है।