Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड आज, PM मोदी करेंगे छात्रों से सीधा संवाद

'परीक्षा पे चर्चा 2026' का दूसरा एपिसोड आज सुबह 10 बजे आएगा. इस एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा. इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी इसे सुना जा सकता है. पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था. इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे. दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत की. इस सत्र में छात्रों की विभिन्न आवाजें सुनी गईं, अनुभव साझा किए गए, और परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए जरूरी सलाह दी गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मिनट 19 सेकेंड का वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.  ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन हर साल शिक्षा मंत्रालय करता है. ये कार्यक्रम बोर्ड एग्जाम से पहले आता है. इसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारी को तनाव का कारण बनाने के बजाय एक सकारात्मक अनुभव में बदलना है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ParikshaPeCharcha26 का दूसरा एपिसोड जरूर देखें. इस एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के Exam Warriors शामिल हैं. उनके सवाल और नजरिए इस एपिसोड को जरूर देखने लायक बनाते हैं.