Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

राजस्थान: उदयपुर जिले में तीन भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत

राजस्थान में उदयपुर जिले के लराठी गांव में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। गांव वालों ने रविवार को तालाब में शव तैरते हुए देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। तीनों बच्चे निरमा, खुशबू और कल्पे शनिवार शाम को घर से निकले थे और नदी की ओर गए थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिले। पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।