Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

अमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

Punjab: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने शनिवार तो तीन कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो मेथमफेटामाइन, 2.45 किलो हेरोइन और 520 ग्राम स्यूडोएफेड्रिन बरामद किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में गुरबक्स उर्फ ​​लाला भी शामिल है, जो ड्रग बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रीकर्सर केमिकल की सोर्सिंग करता था।

पुलिस ने बताया कि लाला हर खेप पर 50,000 रुपये कमीशन कमाता था। बाकी दो आरोपितों की पहचान दलजीत कौर और अर्शदीप के तौर पर हुई है। ये तीनों अमृतसर के छेहरटा के रहने वाले हैं। लाला और अर्शदीप का आपराधिक इतिहास है। दोनों जमानत पर हैं। एडीसीपी दर्पण अहलुवालिया ने बताया कि अमृतसर में पुलिस ने आरोपित लाला के पिछले लिंक का भी पता लगा लिया है। पुलिस की टीमें नार्को-सिंडिकेट के सरगना की तलाश कर रही हैं।