Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कंगना रनौत ने मंडी के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने पार्टी के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित बीजेपी के कई और नेता कंगना रनौत के साथ थे। महेश्वर सिंह के परिवार के सदस्यों ने कंगना का माला और स्टोल पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सिंह और कंगना कुल्लू के ढालपुर में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए एक पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक साथ रवाना हुए। महेश्वर सिंह ने तीन बार 1989, 1998 और 1999 में मंडी सीट जीती थी, लेकिन 2004 और 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।