राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 20 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 11 स्टेशन पर ये ‘बहुत खराब’ रही तथा तीन स्टेशन के एक्यूआई का आंकड़ा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका। मुंडका स्टेशन पर एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, जो सभी स्टेशन में सबसे खराब रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले तीन दिन तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है। इसके बाद के छह दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में भी कहा गया है कि वायु गुणवत्ता के ‘खराब’ से ‘मध्यम’ स्तर के बीच रहने की आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमशः 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में हवा फिर बिगड़ी, 268 पहुंचा AQI, कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ स्थिति
You may also like
दीपावली पर यूपी रोडवेज ने बनाया रिकॉर्ड, 6 दिन में एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर.
दिल्ली में अब बिना रुकावट मनेगा छठ महापर्व, नितिन नवीन ने किया मुनक नहर के छठ घाट का उद्घाटन.
UP: ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिए लगा मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर, श्रमिक और जरूरतमंद महिलाओं को मिला लाभ.
पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटे.