Breaking News

'मुझे नरवणे की किताब पर भरोसा है', बोले राहुल गांधी     |   नरवणे की किताब को लेकर सरकार पर राहुल का हमला     |   बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का सदन में प्रदर्शन     |   मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल ने INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स के साथ की बैठक     |   दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

Lucknow: एयरपोर्ट पर दो करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगभग 2 करोड की ड्रग्स पकड़ी गई है. सीमा शुल्क और एयर इंटेलिजेंस की टीम ने बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2.05 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है. यात्री को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

बैंकॉक से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या FD-146 से इसे तस्करी कर लाया गया. अधिकारियों को मुखबिरों से इसकी सूचना पहले मिल चुकी थी.  इसी इनपुट के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली गई. यह नशा बिस्कुट के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था. यात्री के पास बरामद हुई ड्रग्स ट्राली बैग के अन्दर 8 टिन बाक्स में पाई गई. ड्रग्स का कुल वजन 5 किलो 88 ग्राम बताया जा रहा है. 

अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में  इसकी कीमत लगभग 2.05 करोड है. मौके पर मौजूद फील्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जब इसकी जांच की गई, तो पुष्टि हुई कि यह उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा (Marijuana) है. एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत यात्री को गिरफ्तार किया गया है. यह साधारण गांजे से काफी अलग और महंगा होता है. इसे बिना मिट्टी के, केवल पोषक तत्वों से भरपूर पानी और नियंत्रित तापमान में उगाया जाता है. अपनी उच्च गुणवत्ता और अधिक नशा होने के कारण विदेशी बाजारों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में इसकी काफी डिमांड रहती है.

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का सोना लावारिस हालत में मिला. यह बरामदगी 5 फरवरी को जेद्दा से आई अंतरराष्ट्रीय उड़ान में हुई. विमान की एक यात्री सीट के नीचे छिपाकर रखा गया यह सोना सफाई कर्मचारियों की नजर में आया, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.

चंदौली में एएनटीएफ और चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ढाई करोड़ कीमत का अवैध गांजा बरामद किया गया है. संयुक्त टीम ने दो तस्करों को दबोचा है. डीसीएम ट्रक से 499 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है. पुलिस को ये सफलता हाइवे पर कटसिला के समीप बाबा ढाबा के सामने सर्विस लेन पर मिली. नशे की खेप उड़ीसा से गौतमबुद्ध नगर लाई जा रही थी. मौके से डीसीएम ट्रक, मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में बलिया और बरेली के निवासी शामिल हैं. एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच तेज़ हो गई है. नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.