Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

जम्मू कश्मीर: राजौरी में बर्फबारी और बारिश कम होने से मौसम शुष्क

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सर्दियों के मौसम में सूखा पड़ा है, जिससे इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए जुझना करना पड़ रहा है। पहली बार सर्दियों के मौसम में इलाके में सूखा पड़ा है। इससे पहले भी सूखे जैसे हालात रहे हैं, लेकिन सर्दियों के महीनों में कभी ऐसा नहीं हुआ।
सूखे ने राजौरी के जंगल और पहाड़ी गांवों को भी प्रभावित किया है, ये अपने प्राकृतिक जल स्रोतों की प्रचुरता के लिए जाने जाते हैं।

निवासियों को अब निजी पानी के टैंकरों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस स्थिति ने इलाके के जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। जैसे-जैसे सूखा जारी है, निवासियों को आने वाले महीनों में संभावित रूप से गंभीर जल संकट के लिए खुद को तैयार करना पड़ रहा है।

हालांकि पिछले 24 घंटों में इस सीमावर्ती जिले के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हुई है, लेकिन अभी भी भारी बारिश होनी बाकी है, जिससे बारिश की कमी खत्म हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र राजौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. अरविंद इशर ने भी हालात पर चिंता जताई है।