Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

Assam: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन शुरू, यात्रियों ने सुविधाओं की जमकर तारीफ की

Assam: तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस नए रूप में गुरुवार को सफर पर निकली। ये थी स्लीपर ट्रेन। स्लीपर ट्रेन का पहला व्यावसायिक सफर असम के कामाख्या से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुआ। रात में यात्रियों के सफर को सुखद बनाने के लिए, रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने जायकेदार क्षेत्रीय खाना परोसा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कुछ यात्रियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम आए थे। अब उन्हें कामाख्या से चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने का मौका मिला है। यात्रियों ने सुविधाजनक समय सारिणी और किफायती यात्रा के लिए नई ट्रेन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें महंगी उड़ानों पर निर्भर हुए बिना रात भर आरामदेह सफर की सुविधा मिली है।

गुरुवार को व्यावसायिक शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।