Breaking News

US ने ईरानी जहाज को जब्त करने से सीजफायर खतरे में, ईरान ने वार्ता से इनकार किया     |   कांग्रेस कल 29 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, महिला आरक्षण-परिसीमन पर सरकार को घेरेगी     |   अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 सीनियर अधिकारियों को CBI ने अरेस्ट किया     |   अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी लेफ्टिनेंट कमांडर की 50 दिन बाद DNA टेस्टिंग से पहचान     |   हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |  

गोवा में पीएम आवास योजना के तहत गांवों में 254 घर बनाए गए, 3.4 करोड़ रुपये की आई लागत

Goa: अपना घर हर किसी का सपना होता है और ग्रामीण इलाकों में पक्के घर का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम आवास योजना कारगर साबित हो रही है। तो वहीं गोवा की डॉक्टर प्रमोद सावंत सरकार प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में इस योजना से गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा कर रहे हैं। इस योजना के तहत गोवा सरकार ने अब तक लाभार्थियों के लिए 254 घरों का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। जिस पर करीब 3 करोड़ 40 लाख की लागत आई। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर गांवों और शहरी इलाकों में रहने वालों की तकदीर ही बदल दी।  गोवा सरकार ने लाभार्थियों को चिन्हित करके उन्हें पक्का मकान देने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया। यह योजना केन्द्र और राज्य के बीच 60 और 40 के अनुपात में साझा की जाती है, यानी 60 प्रतिशत भारत सरकार और 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार के खजाने से लाभार्थियों को दिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित इस योजना से लाभार्थियों के जीवन में काफी सुधार हुआ है। विश्वनाथ गावकर, जो गोवा के दूर दराज इलाके बिचोलिम तालुक में अपनी मां के साथ, पहले कच्चे घर में रहते थे, लेकिन इस योजना का इन्हें लाभ मिला और अब पक्का मकान हो जाने से इन्हें काफी राहत मिली है।
 
मथुरा विट्ठल देसाई, जो उत्तरी गोवा के ही अडवलपाल गांव में रहती हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिला और अपने घर की मरम्मत करवाई। गोवा के ग्रामीण इलाकों में ऐसे ही तमाम लाभार्थी हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिला और अब अपने पक्के मकान में जीवन बिता रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सबसे बड़ी खासियत ये है कि लाभार्थियों का चयन मजबूत और पारदर्शी तंत्र के जरिए किया जाता है। जिससे आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर तबकों का पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है।