Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

विशाखापत्तनम स्टेशन पर AI रोबोट 'एएससी अर्जुन' तैनात, यात्रियों की मदद करता है रोबोकॉप

Andhra Pradesh: अपनी तरह की पहली पहल में, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टेशन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक रोबोट 'एएससी अर्जुन' को तैनात किया है। इस रोबोकॉप के इस्तेमाल का मकसद उन्नत तकनीक का उपयोग करके यात्रियों की हिफाजत करना और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाना है।

यह रोबोट पूरी तरह से भारत में बनाया गया हैै और इसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली लगी हुई है। रेलवे सुरक्षा बल के मुताबिक, एएससी अर्जुन एक व्यापक सुरक्षा योजना का हिस्सा है जिसका मकसद नक्सली गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर नजर रखना और सुरक्षा से जुड़ी दूसरी चिंताओं को भी दूर करना है।

एएससी अर्जुन यात्रियों से बातचीत कर सकता है और सुरक्षा निर्देशों सहित महत्वपूर्ण जानकारी अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु में दे सकता है। पूर्वनिर्धारित मार्गों पर सेमी-ऑटोनॉमस नेविगेशन और अंतर्निहित बाधा निवारण प्रणाली की वजह से ये निरंतर गश्त और लगातार मौजूदगी सुनिश्चित करता है। इससे चौबीसों घंटे सुरक्षा अभियान सुचारू रूप से चलता है।