Breaking News

'मुझे नरवणे की किताब पर भरोसा है', बोले राहुल गांधी     |   नरवणे की किताब को लेकर सरकार पर राहुल का हमला     |   बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का सदन में प्रदर्शन     |   मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल ने INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स के साथ की बैठक     |   दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

दिल्ली: साइबर धोखाधड़ी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, अमित शाह देंगे भाषण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने और इसके तंत्र को ध्वस्त करने के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इस अवसर पर वे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नई साइबर अपराध शाखा का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही, गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के राज्य डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे।

गृह मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते दायरे, रुझानों और बदलते स्वरूप को लेकर साझा समझ विकसित करना है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों, दूरसंचार विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भाग लेंगे।