Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

J-K: किश्तवाड़ में बादल फटा, कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके में गुरुवार को बादल फटने से कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना जिले के चशोती इलाके में हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से इस संबंध में बात की है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चशोती क्षेत्र में बादल फटने की एक बड़ी घटना हुई है, जिससे भारी जनहानि होने की आशंका है। प्रशासन कार्रवाई में तुरंत जुट गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव और चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि बादल फटने से कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है।