Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

मेघालय कोयला खदान विस्फोट में सात और शव मिले, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25

Meghalaya: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट की घटना में शुक्रवार को सात और शवों की बरामदगी के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने ये जानकारी दी। 

ये विस्फोट गुरुवार को थांगस्कू इलाके में स्थित अवैध कोयला खदान में हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। गुरुवार को 18 शव बरामद किए गए थे।

नोंगरंग ने बताया, “आज सात और शव बरामद किए गए हैं जिससे मृतकों की कुल संख्या 25 हो गई है। इनमें से 12 शवों की पहचान हो चुकी है।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), विशेष बचाव दल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तलाश अभियान में जुटी हुई हैं। मौके पर मेडिकल टीमें और एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।

डीजीपी ने कहा, “तलाश अभियान जारी है और शेष संभावित पीड़ितों का पता लगाने तथा शवों की पहचान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।” अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जबकि सेना और वायुसेना को भी सतर्क रखा गया है।