Breaking News

आंध्र प्रदेश में फूड पॉइजनिंग से 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती     |   दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   दिल्ली: विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग     |   यूपी में बजट सत्र आज से, 11फरवरी को पेश होगा बजट     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान की नव निर्वाचित पीएम तकायची को दी जीत की बधाई     |  

दो घंटे की बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, मकान और दुकानों में जलभराव से लोग परेशान

MP: दमोह जिले में हुई बारिश का आंकड़ा देखा जाए तो 200 एमएम से अधिक बारिश अभी तक दर्ज की जा चुकी है। दमोह में वार्षिक औसत बारिश 1248.6 मिमी है। वहीं शुक्रवार को दो इंच बारिश दर्ज की गई।

तीन घंटे की बारिश से चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। किसी के मकान तो किसी की दुकान के अंदर ऐसा पानी भरा कि उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस बारिश में मौसम में ठंडक जरूर आ गई।

झमाझम बारिश से शहर के अंदर कई जगह जल भराव के हालात देखे गए। करीब एक फीट पानी सड़कों पर भर गया। दो दिन की उमस के बाद जिस प्रकार से तेज बारिश हुई है उससे लोगों को काफी राहत मिली है।

शहर की सड़कों पर चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। कई लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए। शहर के गांधी चौक में पानी निकासी न होने से घुटनों तक पानी भर गया। बस स्टैंड पर कुछ दुकानों के अंदर पानी भरने से दुकानदार परेशान हुए। वहीं, असाटी वार्ड में भी यही हालात देखे गए। बारिश की पानी नदी की धार की तरह बह रहा था। अभी तक दमोह जिले में हुई बारिश का आंकड़ा देखा जाए तो 200 एमएम से अधिक बारिश अभी तक दर्ज की जा चुकी है। दमोह में वार्षिक औसत बारिश 1248.6 मिमी है। वहीं, शुक्रवार को दो इंच बारिश दर्ज की गई।