Breaking News

महाराष्ट्र: बीजेपी पार्षद मंजूषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की मेयर चुनी गईं     |   बिहार: ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध रुक नहीं रहे’, राबड़ी देवी का डिप्टी सीएम पर हमला     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित     |   आंध्र प्रदेश में फूड पॉइजनिंग से 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती     |   दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |  

सुसाइड या मर्डर! पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार के अंदर मिले तीन लोगों के शव

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक कार के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया, ये मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अपराह्न 3.50 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें पुलिस को सूचित किया गया कि तीन लोग बंद दरवाजों वाली एक कार के अंदर बैठे हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने कार को फ्लाईओवर के बगल में एक सर्विस लेन के पास खड़ी पाया, जिसमें तीन लोग बेसुध बैठे थे। घटनास्थल पर पहुंचने पर आपातकालीन कर्मियों को कार के अंदर तीन लोग मृत मिले, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम को सूचित किया गया और इलाके की घेराबंदी की गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “तीनों शव कार के अंदर मिले जिसके दरवाजे बंद थे, और घटनास्थल पर किसी तरह की हाथापाई के कोई निशान नहीं थे। शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान भी नहीं थे और मोबाइल फोन और निजी सामान सहित सभी कीमती वस्तुएं कार के अंदर सुरक्षित पाई गईं।’’

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई है। कार रणधीर के नाम पर पंजीकृत है।
ये पता नहीं चल पाया कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे या नहीं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार को घटनास्थल पर कुछ समय पहले खड़ा किया गया था, जिसके बाद राहगीरों ने उसे देखा और कार में बैठे लोगों को बेसुध देखकर पुलिस को सूचित किया।

जांचकर्ता मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की छानबीन कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज और घटना से पहले वाहन की आवाजाही की भी जांच कर रही है।