Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे CM योगी

खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के क्रम में ‘पेरिस ओलंपिक एवं पैरालंपिक गेम्स-2024’ में पदक हासिल कर देश और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. 

पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने वाले और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक भव्य समारोह में पुरस्कृत करेंगे. गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यह आयोजन होगा. जहां खिलाड़ियों को 22.70 करोड़ रुपए की धनराशि के इनाम दिए जाएंगे.