अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच पिछले एक महीने में कोई सैन्य गतिविधि नहीं हुई लेकिन अब फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे। ईरान ने भी सैन्य अभियान शुरू कर दिए हैं।
अमेरिका के एक हमले में एक ऐसा घर निशाना बना, जहां शादी समारोह आयोजित हो रहा था। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि नए हमले इसलिए किए गए क्योंकि तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कारोबारी जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, तो उन पर और भी जोरदार हमला किया जाएगा।
अमेरिका ने फिर शुरू किए ईरानी ठिकानों पर हमले, ईरान ने भी दागी मिसाइलें
You may also like
रूस तक पहुंचा अयोध्या का वैभव, ‘रूसी राम’ पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर मॉस्को में गूंजे राम के आदर्श.
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार, विमान में यात्रियों की बचाई थी जान.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नए हेलीपैड का किया उद्घाटन, मीडिया कवरेज को लेकर हुआ विवाद.
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें रद्द.