Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

राष्ट्रीय खेल दिवस पर PM मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियां पूरे देश को गौरवान्वित करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “हर खेल प्रेमी के लिए... आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।”

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन देशभर में खेलों और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शानदार प्रतिभा आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा, “हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।” मेजर ध्यानचंद को भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनके योगदान और उपलब्धियों को याद करते हुए हर साल उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।