Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

Prayagraj: माघ मेले में फिर शुरू हुआ वाटर लेजर शो, बाढ़ के कारण कर दिया गया था बंद

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के माघ मेले में श्रद्धालुओं के लिए अब शाम को खास बंदोबस्त किया गया है - घाटों पर वाटर लेजर शो। ये शो मानसून में बाढ़ की वजह से बंद कर दिया गया था। माघ मेले में इसे दोबारा शुरू किया गया है। ये शो अर्धकुंभ और महाकुंभ की कहानियां और प्रयागराज का समृद्ध इतिहास बताता है।

लेजर शो को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। उम्मीद है कि शो देखने के लिए भारी भीड़ पहुंचेगी। शो संगम घाट पर हर रोज शाम सात बजे से नौ बजे तक आयोजित होगा। ये नदी के किनारे भक्ति और कथा-वाचन का दिलचस्प संगम होगा।