Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

3 महीने बाद वापस क्यों आना चाहती थी', आसिम रियाज ने किया हिमांशी को एक्सपोज! 'चैट' दिखाने का किया दावा

Mumbai: असीम रियाज और हिमांशी खुराना का पुराना रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों ने हाल ही में अपने रिश्ते और धार्मिक मतभेदों को लेकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर टिप्पणी की है। अब बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज ने हिमांशी को लेकर एक नया दावा किया है। असीम ने कहा कि ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद हिमांशी ने उनसे दोबारा रिश्ता शुरू करने के लिए संपर्क किया था।

असीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि हिमांशी ने मार्च में उन्हें मैसेज किया था और दोबारा रिश्ते में लौटने की इच्छा जताई थी। असीम ने यह भी दावा किया कि उनके पास उस बातचीत के मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह उन्हें सार्वजनिक कर सकते हैं।

असीम ने लिखा, “खराब रिश्ता-थायरॉइड, एंग्जायटी, डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरा बूढ़ा होना, बालों से बदबू, चेहरे पर मुंहासे... तो फिर आपने तीन महीने बाद मार्च में मुझे मैसेज क्यों किया और इस रिश्ते में वापस आना चाहा? चिंता मत करो, मेरे पास मैसेज और स्क्रीनशॉट हैं। जरूरत पड़ी तो अगली बार पोस्ट कर दूंगा।”

असीम की यह प्रतिक्रिया हिमांशी खुराना के उस बयान के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की थी। हिमांशी ने असीम का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को उनके और असीम के रिश्ते से जोड़कर देखा गया।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब हिमांशी ने असीम के साथ रिश्ते के दौरान धर्म बदलने पर विचार करने से जुड़ी खबरों पर बात की। उन्होंने इसे ‘कन्वर्जन’ कहने से इनकार करते हुए कहा कि उनके तत्कालीन पार्टनर ने उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें बताई थीं और चाहते थे कि वह उन्हें समझें और उनका सम्मान करें।

हिमांशी ने पॉडकास्ट में कहा, “कन्वर्जन नहीं बोलूंगी, लेकिन वह अपने धर्म की अच्छी बातें बता रहे थे, सब बता रहे थे। अच्छी बात है। वह चाहते थे कि मैं अच्छा समझकर उसे स्वीकार करूं, लेकिन मुझे मंजूर नहीं था।” असीम रियाज और हिमांशी खुराना की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी। शो के बाद दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया। करीब चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2023 में अलग होने की घोषणा की थी।