Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होगी दूसरे चरण की चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में चारधाम यात्रा के पास ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है. यात्रा के दौरान भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन के लिए आएंगे. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त की गई है. अब दूसरे चरण में धाम के आस-पास ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी गई है.

सीएम ने कहा कि चार धाम यात्रा के पहले चरण में सीमित संख्या का प्रावधान किया गया था. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या हो गई थी. उस समय हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सुरक्षा थी. इसी के चलते संख्या को सीमित कर दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है. जगह-जगह बैरिकेडिंग से भी श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. इस बार उस असुविधा को भी खत्म कर दिया गया है.

बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा के पहले चरण की शुरुआत 10 मई को हुई थी. यमुनोत्री, गंगोत्री, और केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे. इसके बाद 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे अब 15 सितंबर से चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है. संभावना है कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग को भी सुचारू कर लिया जाएगा. मॉनसून सीजन में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन यात्रा के दूसरे चरण में एक बार फिर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.