केरलम के उत्तरी कन्नूर जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह इलायवूर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थल पर सुरक्षा दीवार ढहने के बाद भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर तीन साल पहले भी बड़ा भूस्खलन हुआ था। राज्य के बिजली मंत्री सनी जोसेफ, विधायक टी. ओ. मोहनन और जिलाधिकारी पी. विष्णुराज ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया।
जिला प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी ने घटना को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। करीब नौ बजे यहां पालचुरम में चेकुथन थोडु के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित मार्ग से मिट्टी और चट्टानों को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
पुलिस, दमकल और बचाव कर्मी तथा राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के कारण प्रशासन ने और भूस्खलन की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी ने आगंतुकों और गैर जरूरी वाहनों को प्रभावित क्षेत्र की ओर नहीं जाने की सलाह दी है।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को केरलम के 11 जिलों में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानमतिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में 26 अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश को ‘‘भारी बारिश’’ माना जाता है।
केरल के कन्नूर में भारी बारिश से भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त
You may also like
कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाले बयान पर भड़के भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी, सनातन पांडेय पर साधा निशाना.
भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास का प्रतीक, भैया दूज पर सीएम रेखा गुप्ता ने दीं शुभकामनाएं.
Bhai Dooj 2026: सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज पर्व, जानें यमराज और यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा.
अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन सरयू रेत से बना 58 फीट का राम दरबार, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम.