Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

केदारनाथ यात्रा के अंतिम दिनों में बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या

हिमालय में विराजमान केदारनाथ धाम के कपाट भाई दूज के शुभ दिन पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बता दें, कि यात्रा अपने अंतिम दौर में हैं इन दिनों बड़ी तादात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इन दिनों मौसम साफ रहने से पैदल व हेली सेवाओं से सुगम यात्रा की जा रही है।

प्रतिदिन दस से ग्यारह हज़ार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
वहीं कपाट बंद होने में अभी सोलह दिन शेष हैं। यात्रा में कपाट खुलने से आज तक 13,87,911तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।।