Breaking News

जल्द ही तेलंगाना में भी SIR करा सकता है चुनाव आयोग     |   राष्ट्रपति ने 'वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025' को मंज़ूरी दी     |   आगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान हादसा, 7 लोग मलबे में दबे     |   दक्षिण अफ्रीका: पब में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत     |   पश्चिम बंगाल: TMC से निलंबित हुमायूं कबीर का ऐलान, नई पार्टी बनाकर 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव     |  

मेरठ में 15-21 दिसंबर तक होगा कथावाचक प्रदीप मिश्रा का प्रोग्राम, सीएम धामी होंगे शामिल

मेरठ में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां अंतरर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा सुनाने के लिए आ रहें हैं। जिसे देखते हुए श्री केदारेश्वर सेवा समिति की ओर से 80 से 90 हजार लोगों के पंडाल में बैठने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा शौचालय व चिकित्सा की व्यवस्था कराई गई है।

आपको बता दे इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मंत्री व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। श्री केदारेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी समिति द्वारा दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर में 7 दिवसीय से शिव महापुराण का आयोजन किया ज रहा हैं। इसमें अंतरर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( सीहोर वाले ) आ रहें हैं। उनकी समिति द्वारा भव्य पंडाल लगाया जाएगा।

जहां इस पंडाल में 80 से 90 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन से भी वार्तालाप की गई है। उनके द्वारा 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर की प्रमुख संस्थाओं द्वारा सेवा के लिए लोग भेजे जाएंगे। समिति द्वारा जिन्हें कार्ड बनकर दिया जाएगा।

वहीं इसी के साथ अस्थाई चौकी भी बनाई जाएगी। समिति द्वारा कथा स्थल पर तीन बेड का अस्पताल बनाया गया है, और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। कुछ निजी अस्पतालों ने भी अपने स्टाफ को कथा स्थल पर भेजने का आश्वासन दिया है।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा प्रसिद्ध भारतीय कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं। यह शिव महापुराण, रामायण, भगवद् गीता और अन्य हिंदू धर्मग्रंथों की कथाएं सुनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा वाराणसी में प्राप्त की और बाद में कथावाचन की कला में महारत हासिल की। इनकी कथाएं बहुत ही प्रभावशाली और भावपूर्ण होती हैं। वह अपनी कथाओं में पात्रों के चरित्र, उनके जीवन की घटनाएं और आध्यात्मिक संदेशों को बहुत ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करते हैं।

प्रदीप मिश्रा की कुछ प्रमुख कथाएं:

- शिव महापुराण

- रामायण

- भगवद् गीता

- भागवत पुराण

- देवी भागवत पुराण