Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अयोध्या में दिवाली की खास तैयारियां जोरों पर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली पर सरयू नदी के किनारे मिट्टी के लाखों दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा सड़कों पर रामायण पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के टूरिज्म विभाग ने राम रथ और सात झांकियां तैयार करने की मंजूरी दी है।

झांकियां बनाने का काम जोरों पर है। समय पर झांकियां तैयार करने के लिए कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। झांकियां तैयार करने में मुस्लिम समुदाय के करीब 50 कारीगर जुटे हुए हैं। उन्हें इस काम में खुशी मिल रही है।

दिवाली की एक शाम पहले साकेत कॉलेज मैदान से मशहूर लता चौक तक रामरथ और झांकियों की परेड निकाली जाएगी। इनके अलावा राज्य का सूचना विभाग भी 10 झांकियां तैयार कर रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इस साल जनवरी में हुई थी। उसके बाद ये अयोध्या का पहला दीपोत्सव होगा।