Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

वाराणसी के लोगों को खास तोहफा, काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग गेट से होगी एंट्री

उत्तर प्रदेश: सावन का महीना शुरू होने से पहले शिवनगरी वाराणसी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोगों को काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग गेट से एंट्री मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी के लोग, काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदू फारिया मार्ग से सुबह चार से पांच बजे तक और शाम चार से पांच बजे तक मंदिर में एंट्री कर दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस इंतजाम में कोई दिक्कत आती है तो उसे फौरन दूर किया जाएगा।

वाराणसी के लोगों ने प्रशासन के इस कदम की तारीफ की है। उनका कहना है कि अब वे बिना किसी दिक्कत के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।