Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

सौरव बहुगुणा: केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए पांच अल्टरनेटिव ट्रेकिंग रूट बनाए जाएंगे

उत्तराखंड सरकार केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पांच अल्टरनेटिव ट्रेकिंग रूट बनाने की तैयारी कर रही है। इस बीच गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले रूट को तीर्थयात्रियों के लिए सोमवार को खोल दिया गया है।

उत्तराखंड में 31 जुलाई की रात को तेज बारिश के बाद हुए नुकसान की वजह से इस रूट को 26 दिन के लिए बंद कर दिया गया था। गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाला 19 किलोमीटर लंबा ये रूट 29 जगह से टूट गया था। इस वजह से यहां आवाजाही पूरी तरह से ठप थी।

इस दौरान रास्ते में फंसे लोगों को निकालने लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी में हफ्ते भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।तीर्थयात्रियों और आम लोगों को मिलाकर 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।