Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

वाराणसी में महाशिवरात्रि की विशेष तैयारी, अखाड़ों और श्रद्धालुओं के लिए किया अलग-अलग इंतजाम

Uttar Pradesh: महाशिवरात्रि के लिए वाराणसी में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रशासन ने काफी इंतजाम किए हैं। इसमें अखाड़ों और श्रद्धालुओं के अलग-अलग व्यवस्था की गई है। 

महाकुंभ मेले के वजह से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने वाराणसी के सभी एंट्री पॉइंट्स पर पार्किंग की सुविधा का इंतजाम किया हैं। सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की सहायता भी ली जा रही है।

महाशिवरात्रि का त्योहार महादेव और देवी पार्वती के विवाह का प्रतीक है। वैसे तो पूरे भारत में लेकिन काशी के लिए इस त्योहार के मायने बहुत ज्यादा हैं। अधिकारियों के मुताबिक महाशिवरात्रि पर पारंपरिक शिव बारात 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने ये फैसला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की वजह से किया है।