Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

बरसाना में राधा रानी मंदिर के लिए रोपवे का ट्रायल शुरू

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा के बरसाना में राधा रानी मंदिर के लिए रोपवे की सुविधा का ट्रायल शुरू कर दिया है। जल्द ही श्रद्धालु लाडली जी के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ बहादुर सिहं के मुताबिक रोपवे बुजुर्गों के लिए बड़ा वरदान साबित होगा। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा। 

रोपवे में 12 ट्रॉलियां होंगी और एक घंटे में ये 400 लोगों को ले जा सकेगा। ट्रायल कामयाब होने के बाद रोपवे की सुविधा 31 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।