Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

हरिद्वार जेल में कैदियों ने किया रामलीला का मंचन

नवरात्रों के दिनों में सभी जगहों पर रामलीलाओं की धूम है। हरिद्वार की जिला जेल में भी अनूठी रामलीला चल रही है। यहां के कैदी ही रामलीला के सभी पत्रों को निभा रहे हैं। खास बात ये है कि इस रामलीला में हिंदू ही नहीं बल्कि दूसरे धर्म के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

नवरात्र के मौके पर देश भर में रामलीला का आयोजन किया जाता है। ये एक अनूठी परंपरा है। उत्तराखंड के हरिद्वार जेल में रामलीला का मंचन कैदियों की तरफ से किया गया है। कैदी न सिर्फ इस लोकप्रिय महाकाव्य में अभिनय कर रहे हैं, बल्कि इसका डायरेक्शन भी उन्होंने खुद किया है और सारी तैयारियां भी उनकी तरफ से की गई हैं।

हरिद्वार जेल में आयोजित इस रामलीला को देखने वालों में कई संत भी शामिल हैं।उनका मानना है कि इससे कैदियों के जीवन में सुधार करने में मदद मिलेगी।हरिद्वार जेल में कैदी पिछले तीन साल से रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। जेल अधिकारियों का मानना ​​है कि इससे कैदियों को काफी मदद मिली है। वो महाकाव्य के कैरेक्टरों से प्रेरणा लेते हैं।