Breaking News

दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |   PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी मिलाद-उन-नबी की बधाई     |   दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत ₹2500 की पहली किश्त जारी करेंगी     |  

अयोध्या में राम नवमी की तैयारियां जारी, किए जा रहे हैं खास इंतजाम

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम नवमी को भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। रामनवमी के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट और वीएचपी कार्यकर्ता लोगों से अपने घरों के पास के मंदिरों में राम जन्मोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं ताकि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में ज्यादा भीड़ न हो और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा।

इस बार का राम नवमी का उत्सव देश भर के पांच लाख से ज्यादा गांवों और मंदिरों में मनाया जाएगा। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस इनचार्ज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और श्रीराम लला को अलग-अलग पकवानों का भोग भी लगाया जाएगा।