Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति का अनावरण किया गया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति का अनावरण किया गया। इस प्रतिकृति में अयोध्या के राम मंदिर की कलाकृति को हूबहू दर्शाया गया है और यहां रामलला की प्रतिमा भी अयोध्या के मंदिर जैसी ही स्थापित की गई है।

प्रतिकृति में हाथी और शेर को दिखाया गया है, तो हनुमान की मूर्ति भी प्रदर्शित की गई है। अंदर, गर्भगृह और राम लला की मूर्ति देख सकते हैं। महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाखों लोग प्रतिदिन स्नान करने के लिए यहां आ रहे हैं। प्रशासन ने अनुमान लगाया था कि इस साल महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे।