Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

UP: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि, महाकुंभ तक ज्यादा लोगों के आने के आसार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला और दूसरे मंदिरों के दर्शन और पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को मौनी अमावस्या के बाद 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं। इनमें कई लोग प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद यहां आए हैं।

हिन्दू कैलेंडर में मौनी अमावस्या को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मौन रहने और गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालु राम मंदिर और दूसरी पवित्र जगहों के दर्शन के लिए किए गए इंतजाम से खुश थे। 

अधिकारियों ने बताया कि पूरे शहर में बैरिकेड लगाए गए हैं और श्रद्धालुओं को रोकने के लिए सुविधाजनक जगह बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जब तक प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है, तब तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए विस्तृत बंदोबस्त किए गए हैं। महाकुंभ मेला 26 फरवरी को खत्म होगा।