धर्मनगरी हरिद्वार के गोविंद घाट पर जैन समाज द्वारा विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय महा आराधना कार्यक्रम का समापन हो गया जिसमें जैन समाज द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया. भगवान महावीर की शोभायात्रा भी निकाली गई. इस दौरान जैन समाज के संत मुनि सुरत्न सागर आचार्य जी महाराज ने बताया कि आज पूरा विश्व युद्ध की कगार पर खड़ा है और आप देख सकते हैं एक विश्व युद्ध लगातार चल रहा है और काफी देश इससे प्रभावित हो रहे हैं. यह महामृत्युंजय यज्ञ जैन समाज द्वारा विश्व शांति के लिए और जैन समाज की उन्नति के लिए के लिए किया जा रहा है. मां गंगा किनारे महामृत्युंजय जाप करना और भगवान महावीर को प्रसन्न करना बहुत लाभकारी होता है.